Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश
Kal Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप के 11वें मैच को न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत लिया है। डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक नाबाद 89 रन बनाने का काम किया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 246 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
प्वाइंट्स टेबल में पहुंचीं टॉप पर: न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में उसने जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड के लिए जीत इसलिए भी खास है क्योंकि न्यूजीलैंड ने एक कठिन पिच पर समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए रनों का पीछा आसानी से कर लिया।

बल्लेबाजों ने किया कमाल: न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 78 रन की पारी खेली। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। डेवोन कॉन्वे ने 45 रन बनाने का काम किया। बांग्लादेश के गेंदबाज इस मुकाबले में वापसी करने में नाकाम रहे। रचिन रवींद्र का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।












Click it and Unblock the Notifications