Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान
Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान
Kal Ka Match Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच कल का मुकाबला खेला गया था। चेन्नई में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान की टीम टिक नहीं पाई। कीवी टीम ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 149 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।
न्यूजीलैंड ने इस वर्ल्ड कप में यह चौथी जीत अर्जित की है। कीवी टीम को अब तक एक बार भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। चारों मैचों में जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अंक तालिका में भी टॉप स्थान हासिल किया है। न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर भारत है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। कीवी टीम ने 6 विकेट पर 288 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर यह स्कोर काफी अच्छा था। कप्तान टॉप लैथम ने अर्धशतक जमाया। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। अफगानिस्तान की टीम पूरी तरह से बिखर गई। एक भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जो फिफ्टी भी लगा पाए। पूरी टीम महज 139 रनों के स्कोर पर आउट होकर चलती बनी। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने एक बड़े अंतर से मैच जीतकर न केवल टॉप स्थान हासिल कर लिया, बल्कि नेट रन रेट भी काफी अच्छी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications