Kal ka Match Kaun jeeta 29 March: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs केकेआर
RCB vs KKR kal ka Match kaun Jeeta: आईपीएल 2024 में पहली बार होम टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले खेले गए सभी 9 मुकाबलों में मेजबान टीमों को जीत हासिल हुई थी। लेकिन बेंगलुरु के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को हराकर इस ट्रेंड को बदल दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को शुक्रवार 29 मार्च को खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त देने का काम किया।
केकेआर को मिली जीत
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 6 ओवर में ही 85 रन बना लिए थे। टीम के सलामी बल्लेबाज फिल्म साल्ट और सुनील नरेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। साल्ट ने मोहम्मद सिराज के पहले ही ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। नरेन 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 213.63 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और पांच छक्के लगाए।

कोहली ने बनाए नाबाद 83 रन
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस हारकार पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान फाफ डू प्लेसिस महज 8 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे। हालांकि एक छोर पर विराट कोहली बने रहे और आखिरी ओवर तक टीम के लिए रन बनाते रहे। कोहली ने 59 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाने का काम किया।
मैक्सवेल-रावत रहे फ्लॉप
विराट कोहली के अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैमरीन ग्रीन ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए। ग्रीन के बल्ले से 21 गेंद में 33 रन निकले। वहीं ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत भी फ्लॉप रहे। 20 ओवर में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 6 विकेट खोकर 182 रन बनाने में कामयाब रही।
केकेआर को मिली दूसरी जीत
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की इस सीजन यह दूसरी हार है। सीजन के शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात दी थी। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है।
-
Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April: मुंबई इंडियंस vs आरसीबी, किसने मचाया मैदान पर तहलका -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी -
MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में पसरा मातम, मुंबई-आरसीबी प्लेयर्स ने बांधी काली पट्टी, क्या है कारण -
IPL 2026 Today Match: रोहित के गढ़ में कोहली का बल्ला मचाएगा कोहराम? इतने बजे शुरू होगा मैच -
Virat Kohli ने पहनी सवा करोड़ से ज्यादा की घड़ी! मैच से पहले लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका -
LIVE मैच में झगड़े के बाद रुठकर चली गई पत्नी, बीवी से पंगा लेकर पति करता रहा टीम को सपोर्ट, VIDEO -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications