Kal ka Match Kaun Jeeta 19 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs चेन्नई

Kal ka Match Kaun Jeeta, LSG vs CSK: लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टीम के लिए 82 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। केएल राहुल के अलावा क्वींटन डिकॉक भी फॉर्म में नजर आए। क्विंटन डिकॉक ने 43 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के शानदार अर्धशतक और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया।

चेन्नई ने बनाए थे 176 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन एक अलग ही लय में दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। 19वें ओवर में मैदान पर बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने नौ गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 176 के स्कोर तक पहुंच सकी।

Kal ka Match Kaun Jeeta 1

चेन्नई की शुरुआत खराब

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही। रचिन रविंद्र बिना खाता खोले ही मोहसिन खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके।

शिवम दुबे का नहीं चला बल्ला

इस सीजन लगातार बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे भी लखनऊ के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए। शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ के फ्लॉप होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। लेकिन रविंद्र जडेजा और मोईन अली ने अंत के ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में चौके-छक्के की बरसात की। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी टीम के लिए अहमद रन जोड़े। जिसकी बदौलत चेन्नई की टीम लखनऊ के सामने 177 रनों का टारगेट देने में सफल रही।

लखनऊ सुपरजायंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर, कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर। इंपैक्ट सबः अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, मणिरमन सिद्धार्थ, अरशद खान।

चेन्नई सुपर किंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवन दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना। इंपैक्ट सबः समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधू, मिचेल सैंटनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+