Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Kal Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप 2023 में कल का मैच बड़ा रोमांचक रहा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच खेला गया था। भारतीय टीम ने इस मैच में जीत दर्ज करते हुए कीवी टीम को 4 विकेट के अंतर से शिकस्त दे डाली। टीम इंडिया ने धाकड़ खेल दिखाया।
भारतीय टीम ने 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया और इस जीत का सेहरा विराट कोहली का सिर बंधा। कोहली ने दो विकेट गिरने के बाद हर बल्लेबाज के साथ साझेदारियां करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक लाकर छोड़ दिया। वह 95 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया था। कीवी टीम 273 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल ने समझदारी के साथ बैटिंग की और शतक जमाया। उनके अलावा रचिन रविन्द्र ने भी फिफ्टी जमाई।
टीम इंडिया के लिए हर बार की तरह इस बार भी रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की और तूफानी अंदाज में खेलते हुए 46 रनों की पारी खेली। गिल और रोहित ने मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़ डाले। बाद में बैटिंग करने के लिए आए कोहली ने धैर्य से बैटिंग की।
कोहली ने श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और जडेजा के साथ मिलकर साझेदारियां की और कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाने के अलावा रन रेट पर कोई असर नहीं आने दिया। हालांकि कोहली 95 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन तब तक टीम इंडिया को सिर्फ 5 रन चाहिए थे। जडेजा ने विजयी चौका जड़कर भारत को मैच जिता दिया। टीम इंडिया ने 20 सालों के बाद किसी आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड को हराया। इससे पहले 2003 में भारत ने न्यूजीलैंड को पराजित किया था।
भारतीय टीम ने कीवी टीम को हराने के साथ ही अंक तालिका भी हथिया ली है। तालिका में भी टीम इंडिया का दबदबा हो गया है। भारतीय टीम अब पांच मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप पर है, कीवी टीम अब नम्बर एक से दो पर आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications