Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश

Kal Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप में कल का मैच एकतरफा रहा। टीम इंडिया ने इस मैच में एक आसान जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को पराजित करते हुए धमाका कर दिया। भारतीय टीम की इस वर्ल्ड कप में लगातार यह चौथी जीत है। बांग्लादेश की टीम मैच में टिक नहीं पाई।

भारतीय टीम के सामने टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अच्छी बैटिंग का प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ने शतकीय भागीदारी के साथ शुरुआत की। तंजिद ने अर्धशतक जमाया और कुलदीप यादव की गेंद पर चलते बने। उनके बाद लिटन दास ने अच्छी बैटिंग की।

kal ka match kaun jeeta

लिटन दास ने अपनी पारी में 66 रन बनाए। बाद में आए बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 300 तक जा रही टीम 8 विकेट पर 256 रनों तक की सीमित हो गई। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अच्छा कार्य करते हुए बांग्लादेश को इस स्कोर तक ही रोक दिया।

जवाब में खेलते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल का धमाका देखने को मिला। रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए और गिल के बल्ले से फिफ्टी आई लेकिन असली तूफ़ान तो विराट कोहली के बल्ले से आना था। कोहली ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और बाद में पारी को समझदारी से आगे बढ़ाया।

कोहली ने छक्के से शतक पूरा करते हुए टीम को जीत दिला दी। 15 रन अंत में चाहिए थे और कोहली को शतक के लिए भी इतने रन चाहिए थे। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कुछ बाउंड्री जड़ी और डबल रन दौड़े तथा शतक पूरा करने में सफलता हासिल की। टीम इंडिया के अभी 8 अंक है और तालिका में दूसरे स्थान पर है। नेट रन रेट बेहतर होने के कारण न्यूजीलैंड आगे है। बांग्लादेश की टीम को इस टूर्नामेंट में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। सिर्फ अफगानिस्तान के खिअल्फ़ बांग्लादेश ने जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+