Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs श्रीलंका

Kal Ka Match Kaun Jeeta: श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में मात दे दी है। वनडे वर्ल्ड कप में पिछले पांच मुकाबले में से पांच मैचों में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया है। श्रीलंका ने अपने इस रिकार्ड को जारी रखा और इंग्लैंड को पांचवी दफा हरा दिया। इससे पहले साल 2007, 2011, 2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था।

156 पर सिमटी इंग्लैंड: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले को जीतना दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम था। श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों ही टीम इस मैच को जीत कर प्वाइंट्स टेबल में अपने आपको बेहतर स्थिति में पहुंचाना चाहती थी। इंग्लैंड की टीम से सभी को खासी उम्मीदें थी। इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पूरी टीम महज 156 रनों पर सिमट गई।

Kal Ka Match Kaun Jeeta 1

श्रीलंका को मिली एकतरफा जीत: श्रीलंका ने 8 विकेट से मुकाबला को अपने नाम किया और उसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी पांचवें पायदान पर जगह बना ली। इंग्लैंड के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं। हालांकि इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने नबाद 77 रन बनाए। जबकि सदीरा समरविक्रमा ने 45 गेंद पर 65 रन बनाकर टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा है।

बेन स्टोक्स ने बनाए सबसे अधिक रन: इंग्लैंड की ओर से सिर्फ बेन स्टोक्स ने 73 गेंद में सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी के खेली। स्टोक्स के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक सका। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 35 रन देखकर तीन अहम विकेट चटकाए। जबकि लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले एंजेलो मैथ्यूज और कसुन रजिथा ने भी दो-दो विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+