Kal Ka Match Kaun Jeeta, कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Kal Ka Match Kaun Jeeta: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 352 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रनों पर सिमट गई। हालांकि इस हार के बावजूद भी भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
रोहित ने बनाए सबसे अधिक रन: तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित शर्मा के बल्ले से 57 गेंद में 81 रनों की पारी निकली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाने का काम किया। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे। वही केएल राहुल स्पिनर्स के आगे संघर्ष करते नजर आए।

वर्ल्ड कप में होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में भी अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में भारतीय टीम वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान टीम को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के दो अहम खिलाड़ी नहीं थे। प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या की गैर-मौजूदगी से भी टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा है।
बेस्ट प्लेइंग इलेवन की तलाश: कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप से पहले अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन की तलाश कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कुछ हद तक कई सवालों के जवाब मिल गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेजलवुड।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications