Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs पाकिस्तान
Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को जमकर धोया और 8 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया। अफगानिस्तान की टीम से कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने निराश भी नहीं किया।
टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 282 रनों का स्कोर लगा दिया। पाकिस्तान के लिए कुछ बल्लेबाजों ने रन बनाए और बाबर आज़म सबसे आगे रहे। बाबर आज़म ने 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अब्दुल्लाह शफीक के बल्ले से भी फिफ्टी आई।

पाकिस्तानी टीम के लिए अंत में इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने 40-40 रन बनाए और स्कोर 7 विकेट पर 282 रनों तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाले खिलाड़ी नूर अहमद ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान के टॉप के सभी बल्लेबाजों ने रन बनाते हुए मैच में पाकिस्तान के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा। गुरबाज की फिफ्टी के बाद इब्राहिम जादरान ने मोर्चा संभाल लिया और 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके साथ रहमत शह भी टिके।
रहमत शाह ने अंत तक बैटिंग की और 77 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके साथ क्रीज पर टिके कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी 48 रनों की नाबाद पारी खेली और पाकिस्तान को 8 विकेट से हराते हुए एक इतिहास रच डाला। वनडे इतिहास में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पहली बार हराया।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह।












Click it and Unblock the Notifications