Kal Ka Match Kaun Jeeta 8 May: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ
Kal Ka Match Kaun Jeeta 8 May: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 विकेट से दमदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई। 166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में लखनऊ को हैदराबाद ने पहली बार हराया है।
हेड-अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक
ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से नाबाद 89 रन बनाने का काम किया। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। इस सीजन आईपीएल में पहली बार कोई टीम 10 विकेट से मुकाबले को जीतने में कामयाब रही है। हैदराबाद ने ऐसा कर इतिहास रच दिया।

लखनऊ ने बनाए 165 रन
लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। भुवनेश्वर कुमार ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। इसके बाद मार्क्स स्टोइनिस भी भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या ने 21 गेंद में 24 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं, कप्तान पैट कमिंस को एक विकेट मिला।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक।












Click it and Unblock the Notifications