Kal Ka Match Kaun Jeeta 7 May: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs राजस्थान

Kal Ka Match Kaun Jeeta 7 May: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 201 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रन बनाए। उनके आउट होने पर विवाद हो गया। संजू का कैच शाई होप ने बाउंड्री लाइन के पास पकड़ा, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

जायसवाल हुए फ्लॉप

विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। जायसवाल चार रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। यशस्वी जयसवाल अक्षर पटेल को कैच दे बैठे।

Kal Ka Match Kaun Jeeta 1

बटलर-संजू के बीच अर्धशतकीय पारी

जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को संभालने का काम किया। लेकिन जोस बटलर को अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया। अक्षर पटेल की गेंद पर जोस बटलर क्लीन बोल्ड हो गए। इस मुकाबले में जोस बटलर के बल्ले से सिर्फ 19 रन ही निकले।

रियान पराग ने बनाए 27 रन

इस सीजन राजस्थान के लिए कमाल की बल्लेबाजी करने वाले रियान पराग 27 रनों की पारी खेलने में सफल रहे। रसिख डार सलाम ने रियान पराग को क्लीन बोल्ड किया। वह 22 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 27 रन बना सके।

दिल्ली ने बनाए थे 221 रन

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 221 रन बनाए। दिल्ली के लिए अंत के ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी की। ट्रिस्टन स्टब्स ने महज 20 गेंद में 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा जैसे गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने का काम किया।

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शुभम दुबे, रोवमन पॉवेल, डोनोवन फरेरा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्सः जेक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नईब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+