Kal ka Match Kaun jeeta 3 May: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs केकेआर
Kal ka Match Kaun jeeta 3 May: आईपीएल 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मिचेल स्टार्क की चार विकेट की बदौलत केकेआर ने 24 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया। 12 साल बाद केकेआर को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में जीत मिली है। कोलकाता की टीम 19.5 ओवर में 169 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 145 रनों पर ढेर हो गई।
मुंबई की शुरुआत खराब
170 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। मिचेल स्टार्क ने ईशान किशन को बोल्ड कर केकेआर को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने अपने फॉर्म को जारी रखते हुए मुंबई के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी की। नमन धीर को क्लीन बोल्ड कर वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर को दूसरी सफलता दिलाई।

रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से केकेआर के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन रोहित शर्मा एक बार फिर सुनील नरेन का शिकार बन गए। सुनील नरेन की गेंद को समझने में रोहित शर्मा चूक कर बैठे और मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हो गए। तिलक वर्मा चार रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने सुनील नरेन के हाथों कैच कराया।
केकेआर ने बनाए थे 169 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 169 रनों पर ऑल आउट हो गई। जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा की दमदार गेंदबाजी के आगे केकेआर के बल्लेबाज बेबस नजर आए। केकेआर के लिए सबसे अधिक 70 रन वेंकटेश अय्यर के बल्ले से निकले। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर बनकर मैदान पर आए मनीष पांडे के बल्ले से भी अहम 42 रन निकले। जिसकी बदौलत केकेआर की टीम 169 रन बनाने में कामयाब रही।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications