Kal ka Match Kaun jeeta 24 April: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs गुजरात
Kal ka Match Kaun jeeta 24 April: आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। जिसके जवाब में 20 ओवर खत्म होने पर आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। दिल्ली ने इस सीजन दूसरी बार गुजरात के खिलाफ जीत हासिल की।
शुभमन गिल रहे फ्लॉप
गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में अपने कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन शुभमन गिल 6 के स्कोर पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हो गए। एनरिक नॉर्त्जे ने कप्तान शुभमन गिल को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। वह छह रन ही बना सके। ऋद्धिमान साहा 25 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली ने बाए 224 रन
अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 224 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स को इसी मैदान पर अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था।
पंत ने जीता दिल
लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। ऋषभ पंत ने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में नंबर तीन पर पहुंच गए। इस लिस्ट में नंबर एक पर विराट कोहली का नाम है। वहीं दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड मौजूद हैं। गुजरात के खिलाफ ऋषभ पंत ने सिर्फ 43 गेंद में पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रनों की नाबाद पारी खली।
आखिरी पांच ओवर में बने 97 रन
दिल्ली की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आखिरी के पांच ओवर में 97 रन बनाए और इस दौरान गुजरात टाइटंस के गेंदबाज सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब रहे। गुजरात टाइटंस की तरफ से राशिद खान और नूर अहमद बीच के ओवर्स में विकेट लेने में नाकाम रहे। जिसकी वजह से दिल्ली की टीम ने गुजरात के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications