IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच?
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच का समापन भी चौथे ही दिन हो गया है। अब तक इस सीरीज में खेले गए सभी मैचों में एक भी मुकाबला पांचवें दिन तक नहीं गया है। भारतीय टीम ने 3-1 से इस सीरीज में विजयी बढ़त हासिल कर ली है।
टीम इंडिया अब अंतिम मैच भी जीतकर सीरीज को 4-1 करने का प्रयास करेगी। हालांकि इस मुकाबले में अभी कुछ समय बचा है। चौथे टेस्ट में भारत ने शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की बदौलत जीत दर्ज की। दोनों ने छठे विकेट के लिए अहम भागीदारी कर जीत दिलाई। अंतिम मैच के वेन्यू की जानकारी अहम रहने वाली है। इंग्लैंड के पास प्रतिष्ठा बचाने का अंतिम मौका रहेगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट कब होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच फ़िलहाल तो काफी दूर है। चौथे और पांचवें टेस्ट मैच के बीच अच्छा गैप रखा गया है। सीरीज लम्बी हो गई है, इस वजह से शेड्यूल का निर्धारण ऐसे किया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 7 मार्च से शुरू होना है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट कहां होगा?
दोनों टीमों के बीच अंतिम मैच का वेन्यू काफी दिलचस्प होने वाला है। दर्शकों को भी इसे देखकर मज़ा आने वाला है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच का वेन्यू धर्मशाला को रखा गया है। पांचवां टेस्ट मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट कहां देखें?
लाइव देखने के लिए काफी विकल्प मौजूद हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मुकाबला ओटीटी प्लेटफॉर्म में जियो सिनेमा के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर भी देखा जा सकता है। फैन्स के पास तीन विकल्प हैं। इसके अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी मुकाबला आएगा।












Click it and Unblock the Notifications