IND vs PAK: कब और कहां खेला जा सकता है भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच?

U-19 World Cup, IND vs PAK: वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले काफी तगड़ी स्पर्धा वाले होते हैं। दोनों तरफ के फैन्स भी मुकाबले की ताक में रहते हैं और उत्साह से लबरेज होते हैं। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड प में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला हो सकता है।

पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। अब बारी पाकिस्तानी टीम की है। पाकिस्तान की टीम दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच 8 फरवरी को होगा। इसे जीतने पर फाइनल में सामने भारतीय टीम होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल का संयोग बन सकता है।

ind vs pak

भारत vs पाकिस्तान के बीच फाइनल कब हो सकता है?

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल महज एक मैच के फासले पर खड़ा है। अगर ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में जीत दर्ज करती है, तो फाइनल मुकाबला दो दिन बाद ही खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल 11 फरवरी को खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान नहीं जीत पाई, तो भारत के संमे ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में खेलेगी।

भारत vs पाकिस्तान के बीच फाइनल कहां हो सकता है?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच वहीं होगा जहाँ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल हुआ था और टीम इंडिया ने इसमें जीत दर्ज की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच बेनोनी के विलोमोर पार्क में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान अथवा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होगा।

भारत vs पाकिस्तान के बीच फाइनल हुआ, तो कहां देखें

अगर पाक टीम फाइनल में जाती है, तो भारत के खिलाफ एक रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा ओटीटी में यह मुकाबला डिजनी+हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर यह मुकाबला खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+