T20 World Cup: कब और कहाँ होंगे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सभी मुकाबले?
Indian Team Schedule T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए टीम इंडिया अमेरिका पहुँच गई है। भारतीय टीम ने वहां जाकर ट्रेनिंग में भी पसीना बहाया है। उपकप्तान हार्दिक पांड्या वहां टीम के साथ नहीं थे लेकिन अब वह भी टीम में शामिल हो गए हैं। टीम इंडिया गंभीरता से तैयारी करने में जुटी हुई है।
भारतीय टीम के मुकाबले अमेरिका में होने हैं। टीम इंडिया मुख्य मैचों से पहले एक अभ्यास मैच में भी खेलने वाली है। टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी 20 टीमों के लिए अलग-अलग चार ग्रुप बनाये गए हैं। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें पाकिस्तान, यूएस, कनाडा, आयरलैंड को भी रखा गया है।

हर ग्रुप में कुल पांच टीमों को रखा गया है। ग्रुप चरण में सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप में मुकाबले खेलेगी। इसके बाद हर ग्रुप से दो टीमों को आगे जाने का मौका मिलेगा। इससे सुपर आठ के लिए टीमों का निर्धारण हो जाएगा। वहां से दो सेमीफाइनलिस्ट मिल जाएगी।
भारतीय टीम के मैचों की बात की जाए, तो पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच टूर्नामेंट का कुल आठवां मैच होगा। सात मैचों के बाद भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला खेलने को मिलेगा। टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। भारतीय टीम के ज्यादातर मुकाबले न्यूयॉर्क में ही खेले जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में कब और कहाँ होंगे भारतीय टीम के मैच?
1 जून, भारत और बांग्लादेश, अभ्यास मैच (न्यूयॉर्क)
5 जून, भारत और आयरलैंड (न्यूयॉर्क)
9 जून, भारत और पाकिस्तान (न्यूयॉर्क)
12 जून, भारत और अमेरिका (न्यूयॉर्क)
15 जून, भारत और कनाडा (फ्लोरिडा)
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
रिजर्व खिलाड़ी: रिजर्व प्लेयर्स - शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान












Click it and Unblock the Notifications