T20 World Cup: कब और कहाँ होगा वर्ल्ड कप सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला?

Indian Team Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने लीग चरण में धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। अपने ग्रुप में टीम इंडिया ने टॉप स्थान हासिल कर लिया। भारतीय टीम का अगला अभियान सुपर आठ चरण है।

सुपर आठ में भारत की टीम ग्रुप 1 में शामिल है। इस ग्रुप में कुल चार टीमों को रखा गया है। दो ग्रुप में चार-चार टीमों के हिसाब से आठ टीमें शामिल हैं। भारतीय टीम के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम भी शामिल है। सभी टीमें अपने दमदार खेल के दम पर यहाँ तक आई हैं।

indian team

सुपर आठ में चार टीमों को सेमीफाइनल में जाने का मौका मिलेगा। सवाल यह है कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला कब खेला जाएगा। यह भी अहम है कि इस मैच में टीम इंडिया के खिलाफ खेलने वाली टीम कौन सी होगी और सबसे अहम बात वेन्यू की भी है।

भारतीय टीम का सुपर 8 में मैच कब है

टीम इंडिया को अब सीधा सुपर आठ में ही खेलना है। तीन मैच होने हैं। उन मैचों के आधार पर ही सेमीफाइनल में जाने वाली चार टीमों का निर्धारना होगा। भारतीय टीम सुपर आठ चरण में अपना पहला मुकाबला 20 जून को खेलने वाली है। यह मैच अहम रहेगा।

सुपर 8 में भारत का मैच कहाँ है

भारतीय टीम लीग चरण में यूएस में खेल रही थी। अब सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाने हैं। वेस्टइंडीज में फाइनल मैच भी खेला जाना है। भारतीय टीम सुपर आठ में अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी और यह मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। वहां रन बनने की संभावना रहेगी।

वर्ल्ड कप सुपर 8 के मैचों का लाइव प्रसारण

वर्ल्ड कप में सुपर आठ मैचों का सीधा प्रसारण भारत में देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार सुपर आठ में भारत के मुकाबले रात 8 बजे से ही शुरू होने हैं। मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा ओटीटी में डिजनी+हॉटस्टार पर भी मैचों का सीधा प्रसारण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+