T20 World Cup 2024: कब और कहाँ होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला?
Indian Team 1st Match T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कमर कस ली है। टीम इंडिया मेगा इवेंट में अपने पहले मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है। रोहित एंड कम्पनी ने अभ्यास मैच में अपने इरादे दर्शा दिए थे। बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए अच्छी शुरुआत की थी।
अब मुख्य मैचों की बारी है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। लीग चरण के बाद सुपर आठ में भारतीय टीम का धांसू टीमों से होगा। इससे पहले चुनौती यही है कि अपने ग्रुप में टॉप दो में स्थान बनाकर रखें। हर ग्रुप की टॉप दो टीमों को अगले चरण में एंट्री मिलेगी।

भारतीय टीम को लीग चरण में चार मुकाबले खेलने हैं। अगर तीन मैचों में अच्छे मार्जिन से टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो टॉप दो में आने में कोई समस्या नहीं रहेगी। भारतीय टीम का प्रयास पहले नम्बर पर आने का रहेगा। उनके ग्रुप में पाकिस्तान भी है। सवाल यह है कि टीम इंडिया का पहला मुकाबला कब होगा।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला कब?
टीम इंडिया का पहला मुकाबला ज्यादा दूर नहीं है। फैन्स के साथ खिलाड़ी भी मुकाबले को लेकर उत्साहित जरुर होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। भारत और आयरलैंड का मुकाबला 5 जून को खेला जाना है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला कहाँ होगा
भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला एक ऐसी जगह होगा, जहाँ टीम इंडिया को चाहने वाले काफी फैन्स मौजूद हैं। 34000 दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और आयरलैंड का मुकाबला खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला कहाँ देखें
भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। 5 जून को होने वाला यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी यह मैच लाइव रहेगा। डिजनी+हॉटस्टार पर यह मैच लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications