T20 World Cup: कब और कहाँ होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला?
Indian Team T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने सभी विभागों में तालमेल बैठाते हुए दो मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 में जाने की तरफ कदम बढाये हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी भी धाकड़ रही है।
सबसे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड को पराजित किया और बाद में एक रोमांचक मैच में पाकिस्तान को भी धूल चटा दी। इससे भारतीय टीम ने चार अंक लेकर अंक तालिका में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली। अगर भारतीय टीम अगला एक मैच और जीत लेती है, तो सुपर आठ में जगह बना लेगी।

टीम इंडिया की बैटिंग उस हिसाब से नहीं रही है क्योंकि दोनों मैच न्यूयॉर्क में खेले गए थे, जहाँ पिच से बल्लेबाजों के लिए कोई मदद नहीं है। वहाँ गेंदबाजों का पलड़ा ही भारी रहता है। आने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
भारत का अगला मैच कब होगा?
भारतीय टीम ने अपना पिछला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेला था। इसके बाद दो दिनों का गैप रखते हुए अगले मैच का शेड्यूल तय किया गया है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा। इस मैच का टाइम वही रहेगा। रात 8 बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा।
भारत का अगला मैच कहाँ होगा?
भारतीय टीम का अगला मुकाबला मेजबान टीम यूएसए के खिलाफ होना है। इस मैच का आयोजन उसी स्टेडियम में होगा, जहाँ अब तक दो मैच खेले गए हैं। नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच काफी खराब है। कम स्कोरिंग मैचों की वजह यहाँ की पिच है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल












Click it and Unblock the Notifications