IND vs SL: कब और कहाँ देखें भारत-श्रीलंका सीरीज के मुकाबले? फ्री में देखने का ऑप्शन लगभग खत्म
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच सफेद गेंद सीरीज में दोनों प्रारूप खेले जाएंगे। पहले टी20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे और बाद में एकदिवसीय सीरीज खेली जानी है। दोनों ही टीमों के फैन्स इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की यह दूसरी सीरीज है।
भारतीय टीम ने इससे पहले ज़िम्बाब्वे में शुभमन गिल की कप्तानी में टी20 सीरीज खेली है, वहां भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार मामला पूरी तरह से अलग नज़र आ रहा है। कप्तान और कोच दोनों ही नए हैं। वनडे में सीनियर खिलाड़ी भी खेलेंगे।

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की यह पहली सीरीज है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 27 जुलाई को होना है। इसके बाद अगला मैच 28 जुलाई को है। तीसरा और अंतिम टी20 मैच 30 जुलाई को होना है। सीरीज के सभी मुकाबले पल्लेकेले में ही आयोजित किये जाएंगे।
एकदिवसीय सीरीज में वेन्यू बदला जाएगा। वनडे सीरीज के तीनो मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे। पहला मैच 2 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा एकदिवसीय मैच 4 अगस्त और अंतिम मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। टी20 में सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं और वनडे में रोहित शर्मा के हाथों में कमान है।
एक और अहम बात यहाँ मैच का सीधा प्रसारण देखने की है। इस बार मुकाबले जियो सिनेमा और हॉटस्टार दोनों जगह ही नहीं देखे जा सकेंगे। प्रसारण अधिकार इन दोनों के पास नहीं हैं। भारत और श्रीलंका की सीरीज के मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव एप्लीकेशन पर भी मुकाबले देखे जा सकेंगे। यहाँ फ्री में देखने का ऑप्शन नहीं है। डीडी स्पोर्ट्स ही एकमात्र प्लेटफॉर्म है, जहाँ इन मैचों का आनंद फ्री में लिया जा सकता है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम दूसरी बार विदेशी सरजमीं पर खेलेगी। इससे पहले सूर्या की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज का आयोजन देखने को मिला था। वहां दोनों टीमों ने सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त की थी।












Click it and Unblock the Notifications