'Rishabh Pant को ब्रेक दोगे या बाहर करोगे,' बीसीसीआई को पूर्व खिलाड़ी ने लगाई लताड़

रेड बॉल क्रिकेट में शानदार बैटिंग करने वाले ऋषभ पन्त सफेद गेंद क्रिकेट में लगातार फ्लॉप रहे हैं। सबसे छोटे प्रारूप में उनका खेल काफी ज्यादा खराब रहा है। कई मौके मिलने के बाद भी पन्त उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। टीम में उनकी जगह को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनके रहते संजू सैमसन को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पा रही है। कुल मिलाकर ऋषभ पन्त के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने ऋषभ पन्त को ब्रेक देने की सलाह दे डाली है।

Rishabh Pant
'चीकी चीका' यूट्यूब चैनल पर बातचीत में श्रीकांत ने कहा कि पन्त को ब्रेक देकर कहना चाहिए कि अभी इंतजार करो और वापस आकर टीम के लिए खेलो। मैनेजमेंट पर भी श्रीकांत ने सवाल उठाया और कहा कि पन्त को अच्छी तरह हैंडल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आप पन्त को कुछ मैचों के बाद ब्रेक देना चाहते हैं या एक-दो मैच के बाद टीम से बाहर करना चाहते हैं? मुझे बहुत निराशा हुई है क्योंकि ऋषभ पन्त को जितने भी मौके मिले हैं, वह उनका फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं।
लोग पहले ही उंगलियां उठा रहे हैं
श्रीकांत ने कहा कि अगले साल वर्ल्ड कप भी आ रहा है। पहले ही काफी लोग कह रहे हैं कि पन्त स्कोर नहीं कर रहे हैं। यह आग में घी डालने वाला काम है। वह खुद दबाव में आ रहे हैं। पन्त को कुछ अलग करते हुए फिर से खड़ा होना होगा और टीम के लिए खेलना होगा। वह हर बार अपना विकेट गंवाकर चले जाते हैं। इससे बचना होगा।
पन्त को मिले हैं कई मौके
भारतीय टीम के बैटिंग क्रम में ऋषभ पन्त को कई जगह खेलने का मौका मिला है। नम्बर पांच से लेकर टॉप में बतौर ओपनर तक वह खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड में उनको ओपन करने का मौका मिला था लेकिन वह इस मौके का लाभ नहीं उठा पाए। पन्त की हर फ्लॉप पारी के बाद संजू सैमसन को स्थायी तौर पर टीम में रखने की मांग जोर पकड़ती है। देखना होगा कि सलेक्टर्स आने वाले समय में ऋषभ पन्त को लेकर क्या फैसला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+