RCB की गेंदबाजी में फिर आएगा 'जोश'! IPL 2025 में Josh Hazlewood की धमाकेदार वापसी पर गुड न्यूज
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की उम्मीदों को एक बड़ा बूस्ट मिला है, क्योंकि जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) जल्द ही टीम से जुड़ने के लिए भारत लौटने वाले हैं। हालांकि, उनके भारत आने की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज के करीबी सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स से इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट में बताया गया कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जल्द ही आरसीबी टीम में शामिल होने के लिए भारत आएंगे।

प्लेऑफ से पहले बूस्टर डोज!
RCB इस वक्त प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार के चोटिल होने की खबर से टीम की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में हेजलवुड की वापसी टीम के मोरल और डेथ ओवर गेंदबाजी दोनों के लिए एक पॉजिटिव साइन है।
हेजलवुड ने इस सीजन अब तक 10 मैचों में 18 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले लीग मैच से वह कंधे की चोट के चलते बाहर थे। अब जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल टीम में शामिल किया गया है, तो उनकी फिटनेस को लेकर सभी शक खत्म हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर थी अनिश्चितता, लेकिन हेजलवुड हैं तैयार
IPL के बीच में भारत-पाक सीमा तनाव की वजह से टूर्नामेंट एक हफ्ते के लिए रुका था, जिसके बाद अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापस अपने देश लौट गए थे। टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने के बाद कई विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सवाल उठने लगे थे, खासकर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को लेकर।
आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब कुल 17 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। बचे हुए सभी मुकाबले भारत के छह अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे- दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और बेंगलुरु। रविवार को दो बार डबल हेडर होंगे, यानी 18 और 25 मई को एक दिन में दो-दो मैच खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications