भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, यह खतरनाक बल्लेबाज बना कप्तान
नई दिल्ली, जुलाई 01। भारत के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। इयान मोर्गन के संन्यास लेने के बाद पहली बार जोस बटलर को दोनों फॉर्मेट के लिए टीम का फुल टाइम कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की वनडे टीम में वापसी हुई है। हालांकि उन्हें टी20 की टीम में नहीं चुना गया है।

बेन स्टोक्स नहीं हैं टी20 टीम का हिस्सा
आपको बता दें कि बेन स्टोक्स मार्च 2021 से ही इंग्लैंड की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने मार्च 2021 में ही आखिरी टी20 मैच खेला था। इसके बाद स्टोक्स ने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप से ब्रेक लिया था। इसी के बाद से उन्हें टी20 टीम में नहीं चुना गया है। हालांकि बेन स्टोक्स अभी इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं। उन्हें जो रूट के कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तान बनाया गया था।
आदिल राशिद वनडे टीम का नहीं होंगे हिस्सा
स्पिन गेंदबाज आदिश राशिद को टी20 टीम में शामिल किया गया है। हालांकि वो वनडे टीम का हिस्सा नहीं हों, क्योंकि उन्होंने हज यात्रा के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी की अनुमति मांगी थी। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज 7 जुलाई से 17 के बीच होगी। 7 जुलाई को पहला टी20 खेला जाएगा। वहीं 17 जुलाई को आखिरी वनडे मैच होगा।
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम करन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टॉपली और डेविड विली
वनडे टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली और डेविड विली












Click it and Unblock the Notifications