IPL Auction 2025: जोस बटलर पर किस टीम ने बरसाया पैसा, कितने करोड़ में खरीदा
IPL Auction 2025: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने के बाद जोस बटलर नीलामी पूल में आ गए। टीमों की रूचि उनमें निश्चित रूप से होगी क्योंकि आंकड़े झूठ नहीं बोलते हैं। बटलर के साथ यह बात लागू होती है, इसी वजह से उनके ऊपर नीलामी में अच्छी बोली लगी।
उनके लिए 2 करोड़ से राजस्थान और गुजरात के बीच बिड वॉर चला। पंजाब और आरसीबी ने भी उनको खरीदने के लिए बोली लगाई। देखते ही देखते उनके लिए बोली 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। गुजरात टाइटंस के पास बटलर को जाते देख लखनऊ ने भी बिड वॉर में एंट्री मार ली। इसके बाद गुजरात ने उनको 15 करोड़ 75 लाख में खरीद लिया।

जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा काम किया है और आईपीएल में उनका प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा है।107 मैचों में बटलर के नाम 3582 आईपीएल रन हैं। सबसे खास उनका स्ट्राइक रेट है। उन्होंने 147 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। इस दौरान वह 7 शतक जड़ने में सफल रहे हैं।
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स में जोस बटलर को 10 करोड़ की धन राशि के साथ रखा गया था। बटलर ने आईपीएल में अपना अंतिम मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। तूफानी बैटिंग और विकेटकीपिंग के लिए बटलर हर टीम की नजरों में थे।












Click it and Unblock the Notifications