जोस बटलर बने इंग्लैंड के सफेद गेंद टीम के कप्तान, इंग्लिश क्रिकेट में नए युग की शुरुआत

नई दिल्ली, 30 जून: इयोन मोर्गन द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद इंग्लैंड ने जोस बटलर को नया सफेद गेंद क्रिकेट कप्तान नियुक्त कर दिया है। अब इंग्लैंड के बाद दो नए कप्तान हैं क्योंकि जो रूट द्वारा टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद बेन स्टोक्स को कप्तानी सौंपी गई थी।

Jos Buttler becomes new white ball captain of England team after Eoin Morgan retirement

मोर्गन के संन्यास के बाद बटलर कप्तान बनने की रेस में सबके फेवरेट थे। मोर्गन ने भी कहा था बटलर बहुत ही शानदार सफेद गेंद उप-कप्तान रहे।

बटलर के सामने तुरंत ही बड़ी चुनौती है क्योंकि इंग्लैंड को अगले गुरुवार से साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ 6 सफेद गेंद मैच खेलने होंगे, जिसके बाद इतने ही मुकाबले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाएंगे और सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ 7 टी20 मैच होंगे। इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी तीन मैच खेलने हैं।

निश्चित तौर बटलर एक बड़े नाम हैं जिनका नाम कप्तानी करने के लिए सबसे ऊपर उभर कर आया लेकिन इंग्लिश टीम में और भी कई दावेदार थे, जिनमें बेन स्टोक्स भी एक विकल्प हो सकते थे, लेकिन बटलर ने इस फॉर्मेट में जो हासिल किया है उसके बाद वह सबसे ऊपर थे।

स्टोक्स ने खुद कहा है कि बटलर निश्चित तौर पर कप्तानी के लिए पसंदीदा थे। यहां तक कि उन्होंने टेस्ट मैचों में भी लीडर का रोल निभाया है और वे टीम में आने वाले खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल हैं।

बटलर का क्रिकेट करियर भी जबरदस्त रहा है जहां उनसे ज्यादा टी20 रन केवल मोर्गन ने बनाए हैं और वनडे में इंग्लैंड के मौजूदा खिलाड़ियों में जो रूट ने ही उनसे ज्यादा रन बनाए हैं।

जोस बटलर ने हाल ही में सम्पन्न हुए आईपीएल सीजन में भी औरेंज कैप जीती थी और उनको टेस्ट मैचों में भी ओपनर के तौर पर उतारने की पैरवी कुमार संगकारा, माइकल वॉन जैसे पूर्व क्रिकेटर कर चुके हैं।

बटलर ने 57 टेस्ट मैच खेले हैं, 151 वनडे में उन्होंने 40 से ऊपर के औसत और 121 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। टी20 में वे 141 का स्ट्राइक रेट रखते हैं और आईपीएल में 82 मैच खेल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+