T20 World Cup 2022: बाबर आजम-जोस बटलर ने बताया कौन होगा मैन ऑफ द टूर्नामेंट
T20 World Cup 2022 Man Of The Tournament: टी20 विश्वकप अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस बीच आईसीसी की ओर से 9 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है जिसमे से मैन ऑफ द टूर्नामेंट को चुना जाना है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। जबक भारत की ओर से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। आईसीसी ने सभी 9 खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट को जारी करते हुए फैंस से अपना वोट देने के लिए कहा है। इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपने मैन ऑफ द टूर्नामेंट को लेकर अपनी राय रखी है।

जोस बटलर ने इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि भारत के सूर्यकुमार यादव को यह खिताब मिलना जाना चाहिए। मेरे खायल से उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खुलकर आजादी से अपने खेल को दिखाया है। उन्हें देखना काफी सुकून भरा रहा है। जिस तरह से भारतीय टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट है उसमे खुद को बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाना जबरदस्त है। हालांकि इस लिस्ट में हमारे भी कुछ खिलाड़ी शामिल हैं। सैम करन और एलेक्स हेल्स ने भी बेहतरीन खेल दिखाया है, मेरे लिए वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट हैं।
वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि मेरे हिसाब से शादाब खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट मिलना चाहिए, जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रहे हैं और बल्लेबाजी कर रहे हैं वह जबरदस्त हैं। मेरे हिसाब से बॉलिंग के साथ जिस तरह से आखिरी के तीन मैचों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को बेहतर किया है अपना वर्चस्व दिखाया है, उन्होंने पाकिस्तान को मैच भी जिताए हैं। वह पाकिस्तान के बेहतरी फील्डर्स में से एक हैं। लिहाजा मेरे खयाल से शादाब खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications