T20 World Cup 2022: इंग्लैंड को बड़ा झटका, टीम का ऐलान होने के 5 घंटे बाद ही यह तूफानी बल्लेबाज हुआ बाहर

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने (ECB) शुक्रवार को टी20 विश्वकप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था।

नई दिल्ली, 2 सितंबर: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने (ECB) शुक्रवार को टी20 विश्वकप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही टीम को बड़ा झटका लगा है। तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मेगा इवेंट से बाहर हो गए हैं। ईसीबी के मुताबिक लीड्स में गोल्फ खेलने के दौरान बेयरस्टो के पैर के निचले हिस्से में चोट लग गई। चोट की सही स्थित का पता लगाने के लिए अगले हफ्ते विशेषज्ञ उनकी जांच करेंगे। टीम की कप्तानी जोस बटलर संभाल रहे हैं।

ईसीबी ने किया बयान जारी

ईसीबी ने किया बयान जारी

ईसीबी ने एक बयान में कहा, स्टार इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को गोल्फ खेलते समय चोट लग गई है। इस कारण वह इंग्लैंड के समर सीजन और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा, "इंग्लैंड और यॉर्कशायर के बल्लेबाज जोनाथन बेयरस्टो को बाकी गर्मियों और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। बेयरस्टो को शुक्रवार को लीड्स में गोल्फ खेलने के दौरान एक दुर्घटना में पैर के निचले हिस्से में चोट लग गई थी।"

बेयरस्टो ने लिखी भावुक पोस्ट

बेयरस्टो ने लिखी भावुक पोस्ट

ईसीबी ने कहा कि अगले हफ्ते बोर्ड की एक विशेषज्ञ टीम उनकी जांच करेगी। बेयरस्टो ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "दुर्भाग्य से मैं निकट भविष्य में सभी खेलों / दौरों के लिए अनुपलब्ध रहने वाला हूं। इसका कारण यह है कि एक दुर्घटना में मेरे पैर के निचले हिस्से में चोट लग गई है और इसके लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होगी।" बेयरस्टो ने समझाया, "आज सुबह जब मैं गोल्फ कोर्स पर फिसल गया तो चोट लग गई।"

आज ही हुआ टीम का ऐलान

आज ही हुआ टीम का ऐलान

उन्होंने लिखा, "मैं निराश हूं और इस सप्ताह के लिए ओवल में सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और सबसे पहले उन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं जो टी 20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।"बेन डकेट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है, विश्व कप टीम के लिए अभी तक किसी भी रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। इंग्लैंड ने शुक्रवार को अपने टी 20 विश्वकप टीम की घोषणा की थी, जिसमें स्टार सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को शामिल नहीं किया गया था।

इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टोपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। रिजर्व: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स

T20 विश्वकप 2022: इंग्लैंड

  • इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, शनिवार 22 अक्टूबर 2022, पर्थ स्टेडियम, पर्थ
  • इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर (बी 2), बुधवार 26 अक्टूबर 2022, एमसीजी, मेलबर्न
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022, एमसीजी, मेलबर्न
  • इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, मंगलवार 1 नवंबर 2022, द गाबा, ब्रिस्बेन
  • इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर (ए 1), शनिवार 5 नवंबर 2022, एससीजी, सिडनी

सेमीफाइनल
पहला सेमीफाइनल, बुधवार 9 नवंबर 2022, एससीजी, सिडनी
दूसरा सेमीफाइनल, गुरुवार 10 नवंबर 2022, एडिलेड ओवल, एडिलेड

फाइनल
रविवार 13 नवंबर 2022, एमसीजी, मेलबर्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+