IPL से पहले दिखा जो रूट का नया अवतार, सूर्यकुमार की तरह खेला अतरंगी शॉट, फैंस भी हैरान

Joe Root Shot: भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत चुके हैं। इस लिस्ट में अब जो रूट का नाम भी जुड़ गया है।

Joe Root

Joe Root Shot: भारतीय क्रिकेट टीम में सूर्यकुमार यादव की एंट्री ने टी-20 में खेलने का अंदाज ही बदल दिया। सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल टी-20 में सबसे अधिक रन बनाए थे। डेब्यू करने के महज एक साल के भीतर ही सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए। मौजूदा समय में वह भारत के सबसे विश्वसनीय टी-20 बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार की बल्लेबाजी की पूरी दुनिया में चर्चाएं की जा रही है।

जो रूट ने खेला अजीब शॉट

सूर्यकुमार यादव की तरह कई बल्लेबाज शॉट लगाना चाहते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने भी हाल ही में सूर्यकुमार यादव की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश की। साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए सूर्य़कुमार की तरह बाउंड्री लाइन के पीछे की तरफ शॉट्स लगाए। जो रूट के इन शॉट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूर्यकुमार यादव को बताया वर्ल्ड का बेस्ट टी-20 बल्लेबाज

जो रूट ने सूर्य़कुमार यादव की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का बेस्ट टी-20 बल्लेबाज करार दिया। सूर्यकुमार यादव जैसे 360 डिग्री खिलाड़ी गेंदबाजों के सामने अक्सर मुश्किल पैदा करते हैं। जो रूट के अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर ने भी सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार को सामने देखकर बड़े-बड़े गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ से भटक जाते हैं।

इस साल पहली बार आईपीएल खेलेंगे रूट

दुबई कैपिटल्स के लिए साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में बल्ले से धमाल मचाने वाले जो रूट इस साल पहली बार आईपीएल खेलते नजर आएंगे। जो रूट को आईपीएल मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उनके बेस प्राइज एक करोड़ रुपये में खरीदा है। जो रूट इससे पहले आईपीएल नीलामी में अधिकतर बार अनसोल्ड ही रहे थे। लेकिन वर्ल्ड कप के लिहाज से उनके लिए भारतीय पिचों को समझने का ये एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+