जो रूट ने मुल्तान टेस्ट में अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड, उनसे पहले दो खिलाड़ियों के नाम है यह कीर्तिमान
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ दो खिलाड़ी ही 10 हजार रन और 50 से अधिक विकेट ले चुके हैं। उनमें जो रूट अब तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले जैक कैलिस और स्टीवॉ के नाम यह रिकॉर्ड है।

पाकिस्तान की सरजमीं पर करीब 17 साल बाद टेस्ट मैच खेलने गई इंग्लैंड की टीम ने अपना परचम वहां लहरा दिया है। दरअसल, इंग्लैंड ने पहले टी20 सीरीज जीती और अब तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सोमवार को मुल्तान टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रन से मात दे दी। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने यह कारनामा किया है। हालांकि पूर्व कप्तान जो रूट ने भी इस दौरे पर एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।
जो रूट ने अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड
दरअसल, जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने और 50 से अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने मुल्तान टेस्ट के चौथे दिन पहले ही सेशन में फहीम अशरफ का विकेट लेकर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जो रूट का यह 50वां टेस्ट विकेट था। 31 साल के जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 10629 रन बना चुके हैं और 50 विकेट ले चुके हैं।
रूट के अलावा इन खिलाड़ियों के नाम है यह कीर्तिमान
आपको बता दें कि जो रूट से पहले इस कीर्तिमान को सिर्फ दो खिलाड़ी ही अपने नाम कर चुके हैं। इसमें सबसे पहला नाम दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जैक कैलिस का है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन बनाए हैं और 292 विकेट भी लिए हैं। जैक कैलिस के बाद यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी स्टीव वॉ के नाम है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10927 रन बनाए हैं और 92 विकेट लिए हैं।
आपको बता दें कि मुल्तान टेस्ट के चौथे दिन 355 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की पूरी पारी 328 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। रॉबिनसन और जेम्स एंडरसन को 2-2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications