Jio Cinema पर फुटबॉल वर्ल्ड कप Live देख भड़के फैंस, स्ट्रीमिंग में आई दिक्कत तो कंपनी को मांगनी पड़ी माफी
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का आगाज किया जा चुका है। रविवार 20 नवंबर को पहले मैच में इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से हराकर जीत के साथ लीग का आगाज किया।
FIFA World Cup 2022 Live Streaming Jio Cinema: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का आगाज किया जा चुका है। रविवार 20 नवंबर को पहले मैच में इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से हराकर जीत के साथ लीग का आगाज किया। इक्वाडोर की तरफ से कप्तान इनर वेलेंसिया ने दो गोल किए और इसकी बदौलत ही टीम को जीत मिली। लेकिन फुटबॉल वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में फैंस को काफी परेशानियों का समना करना पड़ा है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जाहिर किया गुस्सा
जियो सिनेमा एप पर फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। लेकिन फुटबॉल फैंस को लाइव स्ट्रीम के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले मैच में ही फैंस को लाइव स्ट्रीमिंग में बहुत सारी दिक्कतों से गुजरना पड़ा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार जियो सिनेमा को ट्रोल किया जा रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह के मीम्स बनाने का काम कर रहे हैं।
जियो सिनेमा ने फैंस से मांगी माफी
सोशल मीडिया पर जियो सिनेमा जमकर ट्रोल की जा रही है। इस बीच जियो सिनेमा ने भी मजाकिया अंदाज में फैंस से माफी मांगने का काम किया है। जियो सिनेमा ने एक टिकटॉक वीडियो शेयर कर लोगों को होने वाली असुविधाओं के लिए माफी मांगी। जियो ने लिखा कि उनकी टीम बफरिंग इश्यू को सुलझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। इसके साथ उन्होंने एक मजाकिया वीडियो भी शेयर किया।
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
बता दें कि रविवार को पहला मुकाबला कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया। जिसमें इक्वाडोर ने मेजबान देश को पहले मैच में 2-0 शिकस्त दे दी। इस मैच के दौरान जियो सिनेमा एप पर मैच देखने वाले फैंस को बफरिंग से गुजरना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के मीम्स बनाकर अपना दर्द बयां किया। दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इतनी बड़ी लीग होने के कारण इसके फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications