लोग कहेंगे मैंने देश की जगह पैसों को चुना, नीशम ने झाड़ा न्यूजीलैंड क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट से पल्ला

नई दिल्ली, 16 सितंबर: न्यूजीलैंड टीम में गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक ऐसा चलन शुरू कर दिया है जिस पर शायद कई कीवी क्रिकेटर आगे चलने वाले हैं। इसकी शुरुआत होने लगी है क्योंकि अब ऑलराउंडर जिमी नीशम भी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को अलविदा कह चुके हैं।

31 साल के इस खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट देने की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने के लिए इसको ठुकरा दिया।

मेरे फैसले को देश के ऊपर पैसे को चुनने के तौर पर देखा जाएगा

मेरे फैसले को देश के ऊपर पैसे को चुनने के तौर पर देखा जाएगा

हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि जिमी नीशम नेशनल टीम का हिस्सा बने रहेंगे। बोल्ट भी ऐसे ही हिस्से बने हुए हैं।

नीशम जानते हैं कि लोग उनको पैसे के लिए देश को लात मारने वाला खिलाड़ी समझेंगे। उन्होंने इसलिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-

मैं जानता हूं मेरे फैसले को देश के ऊपर पैसे को चुनने के तौर पर देखा जाएगा।

दुनिया की टी20 लीग के लिए फैसला लिया

दुनिया की टी20 लीग के लिए फैसला लिया

मैंने जुलाई में कॉन्ट्रैक्ट को लेने का प्लान बनाया था, लेकिन मैं दुनिया की बाकी लीग में भी कमिटिड हूं। ये मेरे लिए ये मुश्किल फैसला था लेकिन मैंने फैसला किया कि मैं अपने कमिटमेंट का सम्मान करूंगा, ना कि फिर से न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ री-साइन करूंगा।

मेरे लिए ब्लैककैप्स के लिए खेलना सबसे बड़े सम्मान की बात रही है और मैं आगे भी देश के लिए खेलता रहूंगा, खासकर बड़े वर्ल्ड इवेंट्स में।

इसके बाद नीशम ने अपने साथी मिशेल सैंटनर पर चुटकी लेते हुए कहा कि भले ही इसके लिए रोजाना मिशेल सैंटनर का बकवास चेहरा रोज देखना पड़े।

अगस्त में ट्रेंट बोल्ट ने भी टी20 लीग के लिए लिया था फैसला

अगस्त में ट्रेंट बोल्ट ने भी टी20 लीग के लिए लिया था फैसला

इसी बीच ब्लेयर टिकनर और फिन एलेन ने अपना पहला न्यूजीलैंड क्रिकेट सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की खाली जगह को भरा है। यह दोनों ही खिलाड़ी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के दौरे पर दिखाई दिए थे और एलेन ने हाल ही में वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी भाग लिया था।

इससे पहले अगस्त में ट्रेंट बोल्ट ने दुनिया की T20 लीग में अपने आप को उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से नाम वापस ले लिया था। यह तेज गेंदबाज अब केवल तभी चुना जाएगा जब वह उपलब्ध होगा। अब यही स्थिति जिमी नीशम के साथ होगी। जब वे उपलब्ध होंगे तभी न्यूजीलैंड क्रिकेट उनको चुन पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+