Jemimah Rodrigues की खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल, आखिर किसे कर रही हैं डेट? खुल गया राज

Jemimah Rodrigues Picture Viral: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाली जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) अब फैशन की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। हाल ही में जेमिमा रोड्रिग्स बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच' (Too Much) में गेस्ट के तौर पर नजर आईं। इस एपिसोड के लिए उन्होंने जो ड्रेस पहना था वह तुरंत ही चर्चा का विषय बन गया।

जेमिमा के ड्रेस ने खींचा फैंस का ध्यान (Jemimah Rodrigues Picture Viral)

जेमिमा ने एक वाइब्रेंट फ्लोरल को-ऑर्ड सेट चुना, जो उन्हें स्टाइलिश बनाने का काम कर रहा था। इस लुक में एक हल्के नीले रंग का क्रॉप टॉप शामिल था, जिसकी सीधी नेकलाइन और पतली पट्टियां उनके कंधों को खूबसूरती से उभार रही थीं। यह टॉप उनकी एथलेटिक फिजिक को उभार रहा था और इस पर लगे सफेद क्रिस्टल स्टूडियो की लाइट में चमक रहे थे।

Jemimah Rodrigues 1

स्टाइल में भी पीछे नहीं जेमिमा

जेमिमा ने अपने आउटफिट को एक्सेसरीज के साथ बड़ी चतुराई से स्टाइल किया। सुनहरे एसिमेट्रिकल झुमके उनके चेहरे को और भी खूबसूरत बना रही थी। उनके मेकअप की बात करें तो वह हल्का और कैमरा-फ्रेंडली था। न्यूड आईशैडो बोल्ड विंग्ड आईलाइनर, फ्लटरी लैशेज, ब्लश्ड गाल और एक स्मूथ न्यूड लिप शेड के साथ जेमिमा ने चेहरे एक चमकदार ग्लो हासिल किया था।

वर्ल्ड कप में दिखाया था दमखम

जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 127 रनों की तूफानी नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया था। डीवाई पाटिल स्टेडियम में 339 रनों का विशाल लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करके उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दिलाई। जेमिमा की बढ़ती लोकप्रियता के बीच उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है।

किसे डेट कर रही हैं जेमिमा?

इस बारे में जेमिमा ने खुद एक पॉडकास्ट में बेबाकी से खुलासा किया था कि वह अपने पूरे जीवन में सिंगल रही हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वह अपने क्रिकेट करियर को लेकर गंभीर थीं और पूरी तरह से ट्रेनिंग पर फोकस करती थीं, जिसके कारण उन्हें कभी निजी जीवन के लिए फुरसत ही नहीं मिली। मौजूदा समय में जेमिमा का सारा ध्यान क्रिकेट पर है और वह किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं। जेमिमा को बीसीसीआई से 'ग्रेड B' सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसके तहत उन्हें सालाना 30 लाख मिलते हैं। साथ ही, उन्हें प्रति मैच (टेस्ट, वनडे, टी20) के हिसाब से मैच फीस मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+