जय शाह vs मोहसिन नकवी, PCB अध्यक्ष को 2-0 से रौंदा, कैसे भारत ने पाकिस्तान को ICC में टिकाए घुटने?
PAK vs UAE: एशिया कप में यूएई के खिलाफ मैच खेलने से मना करने के बाद पाकिस्तानी टीम अंततः आई और एक घंटे की देरी से मुकाबला शुरू हुआ। पाकिस्तान ने पिछले चार दिन में काफी ड्रामा किया था। सूर्यकुमार यादव द्वारा हाथ नहीं मिलाने और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताने के बाद पाकिस्तान ने जानबूझकर नौटंकी की।
भारतीय प्लेयर्स ने हाथ नहीं मिलाया, तो पाकिस्तान ने इस मामले को पूरी तरह राजनीतिक बना दिया। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के हेड भी हैं। इस वजह से उनको लगा कि पावर अपनी तरफ है, हम भारत को नीचा दिखाएंगे।

पाकिस्तान ने आईसीसी में टीम इंडिया की शिकायत दर्ज कराई। वहां भारत से जय शाह अध्यक्ष हैं, इस वजह से पाकिस्तान ने एशिया कप को जंग का अखाड़ा बना दिया। मोहसिन नकवी ने पूरा जोर लगाया कि कुछ भी करके भारत को नीचा दिखाना है। हालांकि उनको मुंह की खानी पड़ी।
नकवी को होना पड़ा शर्मिंदा
जय शाह भी तगड़े खिलाड़ी हैं, आईसीसी ने भारत के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि नियमों में ऐसा कुछ नहीं है कि प्लेयर्स को हाथ मिलाना ही होगा। जब नियमों में कुछ नहीं है, तो आईसीसी क्यों एक्शन लेगी। वहां मोहसिन नकवी को जय शाह के सामने शर्मिंदा होना पड़ा।
पाक ने तुंरत बनाया दूसरा मुद्दा
इस मुद्दे में सफल नहीं हुए, तो पाक की तरफ से इस बार नया पैंतरा अपनाया गया। अब मैच रेफरी एंडी पाईक्रॉफ्ट पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको बाहर किया जाए, क्योंकि भारत के हाथ नहीं मिलाने वाले मुद्दे में ये टीम इंडिया के साथ थे। आईसीसी को धमकी दी गई कि मैच रेफरी नहीं हटाया, तो एशिया कप छोड़ देंगे।
मोहसिन नकवी को तगड़ा झटका
जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी को कोई फर्क नहीं पड़ा, यूएई के खिलाफ मैच में फिर से एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी नियुक्त कर दिया गया। इस बार पाकिस्तान ने फिर से नाटक किया और टीम को होटल से ग्राउंड पर नहीं जाने दिया। फिर एक घंटे देरी से मैच शुरू करने के लिए राजी हो गए। इस तरह दूसरी बार जय शाह के सामने मोहसिन नकवी की बेइज्जती हुई। भारत ने इस जंग में नकवी को 2-0 से हरा दिया।
दिखाने के लिए किया पाक ने ड्रामा
दरअसल पाइक्रॉफ्ट वाला मामला पाकिस्तान इसलिए लाया, ताकि अपने देश में यह दिखा सके कि देखो हमने अपनी बात मनवा ली। भारत को हमने हाथ नहीं मिलाने का जवाब दे दिया। उनको यह पता नहीं होगा कि जिस ग्लोबल बॉडी का मुखिया इस समय एक भारतीय है, वहां कैसे आप दबाव बना सकते हैं। पाकिस्तान ने एक तरह से थूककर चाटने जैसा काम किया है।
पैसा है, वहां पाकिस्तान है
पाकिस्तान को यह मैच तो खेलना ही था, सिर्फ एक ड्रामा किया गया था क्योंकि एशिया कप से करोड़ों का मिलने वाला राजस्व पाकिस्तान बोर्ड को दिख रहा था। उनकी यह एक योजना थी कि मुकाबला नहीं खेलने का नाटक किया जाएगा और बाद में गेम खेल लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications