BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किसने किया अय्यर-ईशान को OUT, जय शाह का बड़ा खुलासा
Ishan Kishan and Shreyas Iyer News: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, श्रेयस अय्यर के बल्ले से अभी भी बड़ी पारी का इंतजार है। श्रेयस कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इस सीजन अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इसके बावजूद भी उनकी टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
ईशान ने किया निराश
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भी आईपीएल 2024 का यह सीजन काफी खराब गुजरा है। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे हैं। ऐसे में इसकी संभावनाएं भी हो गई है कि मुंबई इंडियंस अगले साल मेगा ऑक्शन से पहले ईशान किशन को रिलीज कर सकती है।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हैं ईशान-अय़्यर
कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को लेकर एक सख्त फैसला लिया था। दरअसल इन दोनों ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और इसे लेकर खूब चर्चा की गई। लेकिन इसकी वजह नहीं पता चल पाई थी कि आखिर अय्यर और ईशान किशन को कांट्रेक्ट से बाहर क्यों होना पड़ा है?
अजीत अगरकर ने लिया था फैसला
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि आखिर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कैसे रखा गया। जय शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रेयस और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर करने का फैसला भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने लिया था। शाह ने कहा कि आप बीसीसीआई का संविधान देख सकते हैं। वह सेलेक्शन कमेटी को बस बुलाने का काम करते हैं।
बड़ी वजह आई सामने
वहीं ऐसा करने के पीछे की वजह बताते हुए जय शाह ने कहा कि जब इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया तो फिर उन्हें बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर रखने का फैसला अगरकर ने किया। मेरा काम बस उस पर अमल करने का है। जय शाह ने संजू सैमसन को लेकर भी कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें संजू सैमसन जैसा अच्छा खिलाड़ी मिल गया है। सैमसन को हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज जगह मिली है। वह पहली बार वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications