'मैं निराश हूं,' विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर जावेद अख्तर की भावुक अपील, बोले- वापस लौट आओ

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की गूंज अब सिर्फ ड्रेसिंग रूम तक सीमित नहीं रही। खेल से लेकर कला और साहित्य जगत तक, हर कोई इस फैसले पर अपनी राय दे रहा है। कोहली के फैंस के साथ-साथ कुछ दिग्गज भी इस 'अलविदा' से अचंभित हैं। उन्हीं में से एक हैं मशहूर लेखक, गीतकार और कवि जावेद अख्तर, जिन्होंने कोहली से अपने फैसले पर दोबारा सोचने की विनम्र अपील की है।

36 वर्षीय कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए। वह अब केवल वनडे में खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले साल ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।

Javed Akhtar

हालांकि, कई क्रिकेटरों और दर्शकों को लगता है कि उनका खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जावेद अख्तर ने साफ तौर पर कहा कि कोहली के अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है और यह रिटायरमेंट वक्त से पहले लिया गया कदम है।

'अभी भी बहुत क्रिकेट है'
उन्होंने एक्स पर लिखा कि, 'जाहिर है कि विराट बेहतर जानते हैं, लेकिन इस महान खिलाड़ी के फैन के रूप में मैं टेस्ट क्रिकेट से उनके समय से पहले संन्यास लेने से निराश हूं। मुझे लगता है कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट है। मैं उनसे ईमानदारी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करता हूं।'

पहले भी कोहली के बड़े फैन रहे हैं जावेद अख्तर
ये पहली बार नहीं है जब अख्तर साहब ने विराट की तारीफ की हो। कुछ समय पहले जब भारत ने पाकिस्तान को ICC टूर्नामेंट में हराया था, तब भी उन्होंने लिखा था- विराट कोहली, ज़िंदाबाद! हम सबको तुम पर बहुत गर्व है।' यह बात दर्शाती है कि विराट सिर्फ खिलाड़ियों के खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि साहित्य और सिनेमा से जुड़े लोगों के भी चहेते हैं।

वर्ल्ड कप विनर किरमानी का भी रिएक्शन
विराट कोहली के फैसले पर पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हर किसी को रिटायर होना होता है, लेकिन विराट को थोड़ा और खेलना चाहिए था। हालांकि मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।' किरमानी ने ये भी कहा कि ये कोई दबाव या फॉर्म की बात नहीं है, ये पूरी तरह से विराट की पर्सनल चॉइस है।

रोहित-अश्विन के बाद अब कोहली भी टेस्ट से चले गए
टेस्ट से विराट कोहली का संन्यास उस सिलसिले की अगली कड़ी है जिसमें रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन पहले ही विदाई ले चुके हैं। भारत अब टेस्ट फॉर्मेट में एक नए दौर की दहलीज़ पर खड़ा है, जहां न सिर्फ एक नया कप्तान चाहिए, बल्कि एक मजबूत मिडल ऑर्डर भी खड़ा करना होगा।

फैसला विराट का है, लेकिन भावनाएं सबकी जुड़ी हैं
चाहे जावेद अख्तर हों या किरमानी, या फिर करोड़ों भारतीय फैंस - हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या विराट ने सच में थोड़ा जल्दी यह फैसला ले लिया? क्या वह अब भी वापसी कर सकते हैं? अभी जवाब विराट के पास है - लेकिन दिल कहता है कि ये कहानी अधूरी सी लगती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+