Champions Trophy में जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, हार्दिक-गिल का पत्ता कटना तय!
Champions Trophy 2025, Jasprit Bumrah: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद अब भारत की पूरी नजरें 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। शुभमन गिल को 2024 में व्हाइट-बॉल टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन अब सिलेक्टर्स ने अपना निर्णय बदल सकते हैं। इस बदलाव के कारण अब यह संभावना जताई जा रही है कि शुभमन गिल की जगह कोई और खिलाड़ी उप-कप्तान के तौर पर दिखाई दे सकता है।
जसप्रीत बुमराह को मिलेगी नई जिम्मेदारी (Champions Trophy 2025)
रिपोर्ट के अनुसार अगर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट रहते हैं तो आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के उप-कप्तान होंगे। पीठ में ऐंठन के कारण बुमराह ने हाल ही में समाप्त हुए एससीजी टेस्ट की चौथी पारी में गेंदबाजी नहीं की। नतीजन भारत छह विकेट से मैच हार गया, जिससे उसे बीजीटी और डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने का मौका गंवाना पड़ा।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट होंगे बुमराह
हालांकि न तो टीम प्रबंधन और न ही बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बुमराह की चोट के बारे में कोई जानकारी दी है, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज 19 फरवरी से शुरू होने वाले आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से फिट हो सकते हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा मेन इन ब्लू की अगुआई करेंगे। पाकिस्तान और यूएई इस मेगा टूर्नामेंट की सह-मेजबानी करने को तैयार है।
भारत दुबई में खेलेगी अपने सभी मैच
पाकिस्तान अपने सभी मैच अपने देश में खेलेगा, जिसमें नॉकआउट भी शामिल हैं, जबकि भारत के खेल दुबई में होंगे, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं, अगर वे क्वालीफाई करते हैं। पाकिस्तान को पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी, लेकिन बीसीसीआई द्वारा सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी टीम को सीमा पार भेजने से आधिकारिक रूप से इनकार करने के कारण आईसीसी को वैकल्पिक स्थल पर विचार करना पड़ा।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड से टक्कर
भारत इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगा, जो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले है। यह सीरीज भारत के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी का हिस्सा होगी, क्योंकि 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में होने वाली मेगा इवेंट यानी चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी की जा रही है। इस सीरीज में भारत अपनी टीम की रणनीति और फॉर्म को मजबूत करने की कोशिश करेगा, ताकि वे चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications