कोहली-बेयरस्टो की नोक-झोंक के बीच बुमराह ने लिया स्टोक्स का जबरदस्त कैच, पहले छूटे थे दो- VIDEO
एजबेस्टन, 3 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए जॉनी बेयरस्टो से निपटना बाकी रह गया है। भारत की ओर से पहली पारी में 416 रनों के जवाब में मेजबान टीम ने दूसरे दिन का खेल रोके जाने तक केवल बेन स्टोक्स का ही विकेट गंवाया। बारिश के चलते खेल रुका है और इंग्लैंड 200 रन का स्कोर बना चुकी है। बेयरस्टो अपने शतक से केवल 9 रन दूर हैं। दूसरे दिन के अंत में इंग्लैंड 84/5 पर सिमट गया था और उन्हें जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स के बीच साझेदारी की आवश्यकता थी।

बेन स्टोक्स को दो बार ड्रॉप किया था
दोनों ने पहले घंटे में अच्छा प्रदर्शन किय लेकिन इंग्लैंड के कप्तान को भी किस्मत का साथ मिला।
भारत ने उन्हें दो बार ड्रॉप किया, एक बार शार्दुल ठाकुर ने और फिर जसप्रीत बुमराह ने। लेकिन उन्होंने बहुत जल्द खुद को आउट करा लिया क्योंकि इस बार एक मुश्किल मौका जसप्रीत बुमराह ने लपक लिया। इससे पहले हाथ में दो कैच छूट चुके थे। इससे पहले मोहम्मद शमी बदकिस्मत गेंदबाज थे क्योंकि उनकी गेंद पर ठाकुर कैच को नहीं ले सके। बाद में जब ठाकुर को आक्रमण में लाया गया, बुमराह ने मिड ऑफ पर फील्डिंग करते हुए एक आसान कैच गिरा दिया।

बाईं ओर गोता लगाते हुए एक शानदार कैच लपका
हालांकि, बेन स्टोक्स ने अपनी किस्मत आजमाना जारी रखा और अगली ही गेंद पर बुमराह को फिर से उसी अंदाज में कैच थमा दिया। इस बार हालांकि भारतीय कप्तान शायद तैयार थे, और अपनी बाईं ओर गोता लगाते हुए एक शानदार कैच लपका। कैच पूरा होने के तुरंत बाद, भारतीय खुशी से झूम उठे और विशेष रूप से विराट कोहली कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आए।
यहां देखें वीडियो-
जॉनी बेयरस्टो और विराट कोहली के बीच तीखी नोकझोंक चल रही थी। इस कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने स्टोक्स के विकेट का जमकर जश्न मनाया। तीसरे दिन तड़के दोनों के बीच जुबानी जंग हुई और अंपायरों को भी बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान कोहली द्वारा बेयरस्टो को यह कहते हुए भी सुना गया- मुंह बंद रखो, बस खड़े रहो और बैटिंग करो।
हालांकि मेहमान टीम को खतरनाक बेयरस्टो का विकेट नहीं मिला, लेकिन स्टोक्स का विकेट भी उतना ही महत्वपूर्ण था और साथ ही साथ साझेदारी भी बन रही थी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications