Jasprit Bumrah ने लिया विराट कोहली का बदला! खतरनाक बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड, फिर जमकर मनाया जश्न
Jasprit Bumrah News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट मैच के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने सैम कोंस्टस को बोल्ड करने में सफलता हासिल की। पहली पारी में कोंस्टस ने बुमराह और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी, जिससे उन्हें काफी रन मिले थे। इस पारी में कोंस्टस ने अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी की थी। लेकिन दूसरी पारी में कोंस्टस को बुमराह ने पवेलियन भेजने का काम किया।
जसप्रीत बुमराह ने कोंस्टस को किया आउट (Jasprit Bumrah)
दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने कोंस्टस से बदला लेते हुए उन्हें अपनी गेंदबाजी से न केवल आउट किया, बल्कि उनकी विकेट पर अपनी खुशी का इज़हार भी किया। जसप्रीत बुमराह ने विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुमराह का यह सेलिब्रेशन बताता है कि कोंस्टस का यह विकेट भारत के लिए कितनी जरूरी थी।

जसप्रीत बुमराह ने झटका विकेट
जसप्रीत बुमराह ने पारी के छठे ओवर में कोंस्टस को शानदार तरीके से आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने कोंस्टस को भ्रमित किया, फिर दूसरी गेंद बाहर की दिशा में डाली। तीसरी गेंद इन-स्विंग थी, जिसने कोंस्टस को चकमा देते हुए स्टंप्स उड़ा दिए। विकेट लेने के बाद बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की तरफ देखकर जश्न मनाया। दूसरी पारी में कंगारू टीम ने 20 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया।
बुमराह ने लिया कोहली का बदला!
सैम कोंस्टस और विराट कोहली के बीच इस मुकाबले के दौरान विवाद देखने को मिला था। जिसके बाद विराट कोहली की जमकर आलोचना भी की गई थी। ऐसा कह सकते हैं कि अब जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली का बदला ले लिया है। एक इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह ने बताया था कि पहली पारी के पहले दो ओवरों में वह 6-7 बार कोंस्टस को आउट करने के करीब थे।












Click it and Unblock the Notifications