जसप्रीत बुमराह ने वाइफ संजना के साथ शेयर की रोमांटिक सेल्फी, चेहरे पर मुस्कान लिए दोनों...
नई दिल्ली, 27 अगस्त। एशिया कप 2022 में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं है। चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन अक्सर अपनी तस्वीरें और वडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ठीक पहले संजना गणेशन के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

कुछ दिन पहले बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह ठीक होने के लिए एक्सरसाइज करते नजर आ रहे थे। वह इस फैमिली के साथ अपना पूरा समय बिता रहे हैं। 27 अगस्त शनिवार की शाम को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पत्नी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर अपलोड की। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वायरल हो रही है फोटो
इस तस्वीर में बुमराह और गणेशन दोनों एक-दूसरे के चेहरे को देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं, वहीं बुमराह ने कैप्शन में कुछ ऐसा लिख दिया कि जिसने इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना दिया। बुमराह ने पोस्ट पर दिल का इमोजी जोड़ते हुए लिखा कि हमारे सामने आईना, लेकिन मैं केवल आपको देखता हूं। बुमराह का यह अंदाज देख फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पिछले साल हुई थी इन दोनों की शादी
बुमराह ने पिछले साल मार्च में संजना गणेशन से शादी की थी। एशिया कप में बुमराह की गैरमौजूदगी से अर्शदीप सिंह और अवेश खान जैसे गेंदबाजों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा। तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या के रूप में अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह अपनी चोट से जल्द उबरने की कोशिश में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि हर्षल पटेल भी चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए थे।












Click it and Unblock the Notifications