World Cup 2023 से पहले भारत को मिली बड़ी खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी की होगी टीम में वापसी!
भारतीय टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी चोटिल हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जैसे बड़े मुकाबले में भारत को ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की कमी साफतौर पर देखने को मिली। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले बीसीसआई और ट
World Cup 2023, Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के घातक गेंदबाजों में से एक जसप्रित बुमराह लंबे समय से चोटिल हैं। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह कई बड़े इवेंट्स में टीम के साथ नहीं जुड़ सके। लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से पहले टीम में वापसी कर सकते हैं।
अगस्त में होगी एंट्री: क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ अगस्त में होने वाले टी-20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। पीठ की चोट के कारण जसप्रित बुमराह क्रिकेट मैदान से लंबे समय से दूर हैं। लेकिन अब उनकी फिटनेस में काफी सुधार देखने को मिला है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बुमराह अगस्त में मैदान पर वापसी कर लेंगे।

आयरलैंड के खिलाफ हो सकती है वापसी: भारतीय टीम 18, 20 और 23 अगस्त को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज के जरिए जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।
वर्ल्ड कप में मिलेगा फायदा: भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद अहम खिलाड़ी हैं। वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने इस खिलाड़ी से खासी उम्मीदें लगाकर बैठी हुई है। जसप्रीत बुमराह के होने से भारतीय टीम की गेंदबाजी में धार देखने को मिलेगी। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम के तेज गेंदबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
चोट की समस्याओं से जूझ रहे हैं बुमराह: लंबे समय से जसप्रीत बुमराह चोट की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बुमराह का गेंदबाजी एक्शन उनके पैर और कमर के निचले हिस्से पर अधिक दबाव डालता है, यही कारण है कि उन्हें बार-बार पीठ में समस्याएं होती रही है। क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि जसप्रीत बुमराह भारत के लिए वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों में हिस्सा लें ताकी भारत मजबूती से विपक्षी टीमों के खिलाफ अपना दबदबा बनाने में सफल हो सके।












Click it and Unblock the Notifications