IPL 2024: जसप्रीत बुमराह के ट्वीट से मचा तहलका, क्या RCB में जाएंगे? फैंस कंफ्यूज

IPL 2024, Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहने वाले जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप में दमदार वापसी की। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में भी अपने फॉर्म को जारी रखा। जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को लगभग सभी मुकाबले में गेंद के साथ बेहतरीन शुरुआत दिलाने का काम किया। जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी में भारतीय टीम की गेंदबाजी बेहद खतरनाक दिखाई पड़ती है।

बुमराह ने किया ट्वीट: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को ट्रेड किया जा रहा है। हाल ही में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में लौट चुके हैं। हार्दिक पंड्या अपनी पहली टीम मुंबई इंडियंस में लौटने पर बेहद खुश हैं। हार्दिक पांड्या के मुंबई वापस आने के बाद जसप्रीत बुमराह ने भी एक ट्वीट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

ipl 2024 1

क्या आरसीबी जाएंगे बुमराह: जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा साइलेंस इज द बेस्ट आंसर मतलब खामोशी सबसे अच्छा जवाब होता है। जसप्रीत बुमराह के इस ट्वीट को लेकर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि हार्दिक पंड्या की टीम में आने से जसप्रीत बुमराह खुश नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह भी ट्रेड होकर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में जा सकते हैं। बुमराह ने मुंबई इंडियंस की टीम को अनफॉलो कर दिया है।

आखिर क्या है ट्वीट का सच: हालांकि कुछ फैंस का मानना है कि जसप्रीत बुमराह ने यह ट्वीट वर्ल्ड कप में मिली हार के दुख को कम करने के लिए किया है। जसप्रीत बुमराह ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लगभग 10 दिन बाद यह ट्वीट किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद जसप्रीत बुमराह खामोश थे। अब उनके ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुमराह हार से निराश हैं।

मुंबई का अहम हिस्सा हैं बुमराह: सोशल मीडिया पर कई ऐसे ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं जिसमें जसप्रीत बुमराह के आरसीबी में जाने की खबरें आ रही है। लेकिन ऑफिश्यली तौर पर अभी इस तरह की कोई भी घोषणा सामने नहीं आई है। मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह अहम हिस्सा हैं। ऐसे में उम्मीद कम है कि जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी ट्रेड होकर किसी दूसरी टीम में जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+