जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट मोहम्मद शमी होंगे? राहुल द्रविड़ ने दी अनुभवी बॉलर पर बड़ी अपडेट

Jasprit Bumrah replacement for T20I World Cup: जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि उनके रिप्लेसमेंट का नाम देने में अभी कुछ समय बचा है और मोहम्मद शमी टीम के स्टैंडबाई खिलाड़ी हैं।

यही बात रोहित शर्मा ने कही थी कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद ही तय किया जाएगा कि बुमराह की जगह कौन लेगा। टीम मैनेजमेंट बुमराह के लिए किसी अनुभवी नाम को लेने पर विचार कर रहा है जिससे शमी का दावा मजूबत हो जाता है।

टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट

टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट

हालांकि दीपक चाहर भी एक नाम हैं जो स्टैंडबाई है और उन्होंने अपनी बैटिंग से भी योगदान दिया है। देखना होगा ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में टीम किसको ज्यादा फायदेमंद मानती है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेले जाने के बाद द्रविड़ ने कहा कि, जहां तक बुमराह की बात है तो हमकों 15 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा। शमी स्टैंडबाई में हैं लेकिन वे यह सीरीज नहीं खेल पाए। वे इस समय एनसीए में हैं और हमको देखना रिपोर्ट में देखना होगा कि 14-15 के कोविड के बाद उनकी रिकवरी कैसी है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीती है। हालांकि दोनों सीरीज घर पर जीती गई हैं और ऑस्ट्रेलिया में बिल्कुल अलग परिस्थितियां मिलने जा रही हैं।

राहुल द्रविड़ ने दी अपडेट

राहुल द्रविड़ ने दी अपडेट

द्रविड़ कहते हैं कि, निश्चित तौर पर आप हर डिपार्टमेंट में बेहतर करने की कोशिश करते हैं। जहां तक डेथ बॉलिंग की बात है तो विकेट वाकई में काफी सपाट थे जिस पर गेंदबाजी आसान नहीं थी, केवल हमारी नहीं बल्कि दूसरी टीम के लिए भी। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के पास काफी अनुभवी बॉलिंग है लेकिन उनको भी डेथ ओवर में दिक्कत आई।

ये केवल हमारी बात नहीं है लेकिन हां हमकों खुद को देखना होगा। किस तरह से हम सुधार कर सकते हैं और बेहतर हो सकते हैं, ये एक एरिया है जहां पर वाकई में सुधार करना चाहते हैं क्योंकि हम जानते हैं इन बड़े टूर्नामेंटों में हार-जीत का अंतर बहुत कम भी हो सकता है और हर रन, बाउंड्री मायने रखती है।

 टीम अब प्री-वर्ल्ड कप कैम्प के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी

टीम अब प्री-वर्ल्ड कप कैम्प के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी

भारतीय टीम कई बदलावों के साथ तीसरे टी20 मुकाबले में खेलने उतरी थी। द्रविड़ ने इस पर कहा कि, आज हमारे पास मौका था कि उनको मौका मिले जिनको बैटिंग का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। ये दिनेश कार्तिक और पंत जैसे खिलाड़ियों पर सख्त रहा है। दोनों बढ़िया बैटिंग कर रहे थे, हम चाहते थे दोनों इसको जारी रख पाते। पर मैं खुश हूं जिस तरह से हम जा रहे हैं, हर्षल और दीपक बाकी खिलाड़ी रहे।

भारतीय टीम अब प्री-वर्ल्ड कप कैम्प के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। जबकि शिखर धवन की अगुवाई में एक और स्क्वॉड तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+