Jasprit Bumrah न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भी होंगे बाहर, फिट होने में लगेगा समय
Jasprit Bumrah चोट के बाद अब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। अब उनको मैच फिट होने के लिए एक महीने का समय और लगने वाला है।

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी लगातार टलती जा रही है। बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। इस सीरीज से बाहर होने के अलावा भी उनको और समय लगेगा। मैच फिट नहीं हो पाने के कारण श्रीलंका के खिलाफ वह नहीं खेल पाएंगे। ताजा खबर यह है कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से भी बाहर होना पड़ सकता है। यह टीम इंडिया के लिए कोई अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है।
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर बुमराह के बारे में रोहित शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को फिट होने में एक महीने का समय और लगेगा। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से भी शायद बाहर होंगे। इससे भी अहम बात यह है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सफेद बॉल सीरीज से बाहर होंगे। कीवी टीम भारत दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए आएगी। फ़िलहाल न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान दौरे पर है।
हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज तक बुमराह पूरी तरह से फिट होकर वापस आ जाएंगे। वह रिहैब करेंगे। इसके बाद फिट होकर टीम से जुड़ेंगे। इससे पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने बुमराह को फिट घोषित कर दिउया था और माना जा रहा था कि वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज से बाहर होना बुमराह और टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है। श्रीलंका के खिलाफ बुमराह के बाहर होने पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बोर्ड ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है और शायद किसी खिलाड़ी को पहले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। मंगलवार को होने वाले पहले वनडे के बाद कोई घोषणा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications