जसप्रीत बुमराह नहीं हैं भारत के बेस्ट टी20 गेंदबाज, 25 वर्षीय युवा के सामने फेल है यॉर्कर किंग का रिकॉर्ड
Jasprit Bumrah: भारतीय टीम में इस समय अगर हर फॉर्मेट में किसी बेस्ट गेंदबाज को लेकर सवाल आता है, तो एक ही नाम सामने आता है, वह है जसप्रीत बुमराह। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट में तहलका मचाने वाले बुमराह को वहां बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड भी दिया गया था।
टी20 वर्ल्ड कप में पिछले साल बुमराह ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को टाइटल दिलाने में अपना अहम योगदान दिया था। इन सबके बीच एक बहस यह भी है कि क्या सबसे छोटे फॉर्मेट में वह भारत के बेस्ट गेंदबाज है। इसके लिए आंकड़े देखने जरूरी हैं।

आंकड़ों के ऊपर दृष्टि दौड़ाई जाए, तो एक युवा गेंदबाज बुमराह को पीछे छोड़ देता है। इससे बुमराह को नंबर गेम के हिसाब से बेस्ट गेंदबाज शायद नहीं माना जाए, लेकिन वह आंकड़ों में उतना पीछे भी नहीं हैं। यह देखना होगा कि बुमराह से आगे कौन चला गया।
Jasprit Bumrah के आंकड़े
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए कुल 70 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 69 मौकों पर गेंदबाजी करते हुए कुल 89 विकेट अपने नाम किये हैं। यह आंकड़ा धांसू है, इसमें कोई शक नहीं है। 7 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट है। 4 और 5 विकेट हॉल उनको नहीं मिला। 18 से थोड़ा नीचे ला औसत और 6 से ज्यादा का इकोनमी रेट है।
Jasprit Bumrah से आगे कौन
अब उस गेंदबाज की बात करनी होगी, जो इस मामले में बुमराह से आगे है। 25 वर्ष के अर्शदीप सिंह ने कम समय में ही अपनी गेंदबाजी में पैनापन दिखाते हुए धमाल मचाया है। उन्होंने 60 मैचों की 60 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 95 विकेट अपने नाम किये हैं। उनका औसत 18 का है लेकिन इकोनमी 8 से ज्यादा की है। दो बार उन्होंने 4 विकेट हॉल भी हासिल किया है।
दोनों गेंदबाजों का तुलनात्मक अध्ययन
अर्शदीप ने बुमराह की तुलना में 9 पारियां कम खेली है और विकेट अधिक झटके हैं। औसत में भी ज्यादा फर्क नहीं है। बुमराह और अर्शदीप की औसत में जयादा फर्क नहीं दिखता। कम रन देने के मामले में वह अर्शदीप से आगे हैं लेकिन जिस तेजी से अर्शदीप ने विकेट झटके हैं, वह उनको बुमराह से आगे दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications