जसप्रीत बुमराह रचने वाले हैं T20 क्रिकेट में इतिहास, चाहिए सिर्फ 1 विकेट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने वाले हैं। आईपीएल 2022 के 65वें मुकाबले में जब मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी तो उम्मीद है बुमराह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। दरअसल, बुमराह टी20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने वाले हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने से महज 1 विकेट दूर हैं।

अब तक बुमराह 205 टी20 मैच खेल चुके हैं। वह इस दाैरान 249 विकेट ले चुके हैं। बुमराह का 10 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने इसी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह प्रदर्शन दिखाया था। अब बुमराह अगर एक विकेट लेते हैं तो वह 250 टी20 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें- कार में अकेले नहीं थे एंड्रयू साइमंड्स, माैके पर पहुंचे शख्स ने किया खुलासा
बुमराह से पहले जिन भारतीय गेंदबाजों ने 250 विकेट पूरे किए हैं, वे सभी स्पिनर हैं। ऐसे में बुमराह के लिए 250 का आंकड़ा हासिल करना खास बन रहा है। सबसे आगे रविचंद्रन अश्विन हैं, जो 278 मैचों में 274 विकेट ले चुके हैं। दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं, जो 238 मैचों में 271 विकेट हासिल कर चुके हैं। पीयूष चावला के नाम 270 विकेट हैं तो अमित मिश्रा ने 262 विकेट लिए हैं।
बुमराह का 7.03 का इकॉनमी रेट इस सूची में अश्विन के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि इन सभी गेंदबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा है। बुमराह ने हर 18.4 गेंदों पर एक टी20 विकेट लिया। बुमराह अभी 28 साल के हैं। उनका करियर अभी काफी पड़ा हुआ है। अगर उनका प्रदर्शन ऐसे ही दिखता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब उनके नाम भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट दर्ज होंगे। हालांकि, 31 साल के चहल उनको ऐसा करने से रोक सकते हैं।
बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकाॅर्ड विंडीज के तेज गेंदबाज डीजे ब्रावो के नाम है, जिन्होंने 504 पारियों में 487 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर राशिद खान हैं, जो 451 विकेट ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications