बिना मैदान पर उतरे ही Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

ICC Men Test Cricketer of the Year Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 के लिए ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने जो रूट, ट्रेविस हेड और कामिंडु मेंडिस को पछाड़कर टेस्ट फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल की है। अब वह वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने जाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह का धमाकेदार प्रदर्शन (ICC Men Test Cricketer of the Year Jasprit Bumrah)

जसप्रीत बुमराह के लिए साल 2024 यादगार रहा है। उन्होंने सिर्फ़ 13 मैचों में 71 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी का दमदार प्रदर्शन बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ और इंग्लैंड के खिलाफ़ घरेलू टेस्ट सीरीज़ में भी देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में वे भारतीय टीम के अकेले योद्धा थे, जिस दौरान उन्होंने 32 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में चोटिल होने के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके थे।

Jasprit Bumrah 1

इन खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल

बुमराह अब लाल गेंद के फॉर्मेट में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने जाने वाले भारतीयों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले यह पुरस्कार 2004 में पहली बार राहुल द्रविड़ को दिया गया था। गौतम गंभीर ने साल 2009 में इसे अपने नाम किया था। जबकि साल 2010 में वीरेंद्र सहवाग ने यह सम्मान पाया था। साल 2016 में ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए थे।

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

साल 2018 में विराट कोहली को आईसीसी की तरफ से यह पुरस्कार दिया गया था। जबकि साल 2024 में जसप्रीत बुमराह इसे पाने में सफल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह टेस्ट फॉर्मेट में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने जाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज है। ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। चोटिल होने के कारण बुमराह मैदान से दूर हैं।

जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 कुल 13 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने 14.92 की औसत से 71 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की। वह पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+