जसप्रीत बुमराह ने ICC रैंकिंग में रचा इतिहास, टॉप स्थान वाले पहले पेसर बने, अश्विन काफी नीचे खिसके

ICC Rankings: तेज गेंदबाजी में इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में कुछ ही नाम धमाका कर रहे हैं और उनमें भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में बुमराह ने कमाल कर दिया है। विशाखापपट्टनम टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन का फल बुमराह को मिला है।

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट झटके थे और इस वजह से उनको आईसीसी रैंकिंग में टॉप स्थान मिला है। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी अश्विन को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। अश्विन अब दो स्थान फिसलकर नम्बर 3 पर चले गए हैं।

jasprit bumrah

टेस्ट रैंकिंग पर टॉप स्थान के मामले में बुमराह पहले भारतीय पेसर बन गए हैं। उनसे पहले जो भी खिलाड़ी टॉप पर रहा है, वह स्पिनर है। बुमराह से पहले तीन भारतीय खिलाड़ी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर रहे हैं। बिशन सिंह बेदी, रविन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने पहला स्थान प्राप्त किया था।

बुमराह से पहले अश्विन नम्बर एक पर थे लेकिन अब वह नम्बर तीन पर लुढक गए हैं। कगिसो रबाडा नम्बर दो पर बने हुए हैं। टॉप दस में भारत से बुमराह और अश्विन के अलावा जडेजा नम्बर 9 पर हैं। बुमराह पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नम्बर एक पर आए हैं। इससे पहले वह वनडे और टी20 में भी नम्बर एक रैंक हासिल कर चुके हैं। वह तीनों रैंक हासिल करने वाले एशिया के पहले गेंदबाज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में केन विलियमसन चट्टान की तरह पहले नम्बर पर खड़े हुए हैं। भारत से विराट कोहली सातवें नम्बर पर हैं। उनके अलावा टॉप दस में कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है। ऋषभ पन्त बारहवें नम्बर पर हैं। लम्बे समय से वह खेले नहीं हैं इसलिए रैंकिंग को लाभ और नुकसान दोनों नहीं हुआ है।

बुमराह की रैंकिंग के अब 881 अंक हैं और उनसे नीचे नम्बर दो के खिलाड़ी रबाडा के 851 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अश्विन के 841 अंक हैं। अश्विन के लिए वापस नम्बर एक पर आना आसान काम नहीं है लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बचे हुए तीन मैचों में यह कारनामा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+