IPL 2024: केकेआर में धांसू बल्लेबाज की हुई एंट्री, जेसन रॉय ने किया टूर्नामेंट में खेलने से मना
IPL 2024: आईपीएल से पहले टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मेगा इवेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बीच कोलकाता नाइटराइडर्स में एक बड़ा परिवर्तन हुआ है। एक बड़े खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद केकेआर में दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
इंग्लैंड के एक तूफानी बल्लेबाज को केकेआर की टीम में लाया गया है। इससे टीम को निश्चित रूप से मजबूती मिलने वाली है। गौतम गंभीर टीम के मेंटर हैं। उन्होंने ही इस खिलाड़ी को लाने का फैसला लिया होगा। इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय ने खेलने से मना किया है।

जेसन रॉय ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट को टीम में शामिल किया गया है। उनको तूफानी बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है।
आईपीएल की वेबसाईट पर इस बदलाव के बारे में जानकारी दी गई है। उनको डेढ़ करोड़ रुपये बेस प्राइस पर टीम में शामिल कर लिया गया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले वर्ष वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाका किया था। विंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से लगातार दो टी20 शतक आए थे। त्रिनिदाद में उन्होंने 48 गेंदों में शतक जमाया था। इंग्लैंड के लिए यह संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक था।
ऐसा पहली बार नहीं है जब जेसन रॉय ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है। इससे पहले साल 2022 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। गुजरात जायंट्स ने उनको खरीदा था लेकिन जेसन रॉय अनिश्चितकालीन ब्रेक पर चले गए थे।
केकेआर की पूरी टीम
नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट , सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क , अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, साकिब हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications