NZ vs PAK: जेम्स नीशम और साइफर्ट ने लगाया फैंटा, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 10 ओवर में चटाई धूल
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला समाप्त होने के साथ ही सीरीज भी सम्पन्न हो गई। कीवी टीम ने अपना धमाकेदार अंदाज दिखाते हुए पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह रौंद दिया और सीरीज 4-1 से अपने नाम करते हुए तहलका मचा दिया। कीवी टीम के कई सीनियर प्लेयर्स तो अभी आईपीएल खेल रहे हैं।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पाकिस्तानी टीम की बैटिंग यूनिट बुरी तरह बिखर गई। हसन नवाज जीरो और उम्र युसूफ 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद मोहम्मद हारिस भी 11 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

पाकिस्तानी टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। सलमान आगा उनके अच्छे बल्लेबाज हैं, यह आज फिर से देखने को मिला और उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी आई। सलमान आगा ने 39 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को कुछ हद तक बचाने का प्रयास किया।
उनके अलावा शादाब खान ने निचले क्रम से 28 रनों की पारी खेली और पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट पर 128 रनों का स्कोर हासिल किया। कीवी टीम से जेम्स नीशम ने अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किये और पाक टीम की कमर तोड़ डाली।
NZ vs PAK: कीवी टीम ने जल्दी खत्म किया मैच
जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी ओपनर टिम साइफर्ट ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की रेल बना डाली। उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर मुकाबला 10 ओवर में ही समाप्त कर दिया। हालांकि उनको मलाल रहेगा कि वह शतक से 3 रन पहले मैच समाप्त कर लौट आए।
NZ vs PAK: ओपनर बल्लेबाज ने मचाया तहलका
टिम साइफर्ट ने 38 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 छक्के और 6 चौके जमाए और उनके अलावा फिन एलन के बल्ले से 27 रनों की पारी आई। कीवी टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन बना मैच जीत लिया। सीरीज न्यूजीलैंड ने 4-1 से अपने नाम की।












Click it and Unblock the Notifications