'करार में कहे पैसे नहीं दे पा रहा है पीसीबी', PSL को बीच में छोड़कर वापस लौटा दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से लाहौर और करांची के मैदान पर आयोजित किये जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग का मौजूदा सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां पर 3 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की रेस में लगी हुई हैं। इस रेस में शामिल टीमों में एक नाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स का भी है जो कि अपनी पूरी कोशिश कर रही है कि वो किसी तरह से नॉकआउट स्टेज में अपनी टीम को पहुंचा सके। इस बीच फ्रैंचाइजी को लीग स्टेज के आखिरी दो मैचों से पहले बड़ा झटका लगा है, जिसके तहत टीम के स्टार खिलाड़ी ने तुरंत प्रभाव से पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है।

PSL 2022
Photo Credit:

आखिरी मिनट पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम से जिस खिलाड़ी ने अपना नाम वापस लिया है, वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर जेम्स फॉक्नर हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने पीएसएल छोड़कर वापस लौटने का ऐलान करते हुए उनके खेल न जारी रखने का कारण पाकिस्तान सुपर लीग और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बताया है जिन्होंने करार में तय किये गये आर्थिक अनुबंधों का पालन नहीं किया।

और पढ़ें: नीलामी में मिले 10.75 करोड़ तो पिज्जा पार्टी कर मनाया जश्न, अगले दिन लगा बिजली का झटका

 लगातार झूठ बोलते रहे हैं पीसीबी और पीएसएल अधिकारी

लगातार झूठ बोलते रहे हैं पीसीबी और पीएसएल अधिकारी

जेम्स फॉक्नर के पीएसएल छोड़कर जाने के फैसले के बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम के प्लेऑफ में पहुंच पाने की उम्मीद ज्यादा कमजोर हो गई है। जेम्स फॉक्नर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का सहारा लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट के फैन्स से माफी मांगी और आधिकारिक रूप से बचे हुए दो मैचों में नहीं खेलने का ऐलान किया। जेम्स फॉक्नर ने पीएसएल छोड़कर जाने के पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए पीसीबी की ओर से करार में दिये गये पेमेंट संबंधित अनुबंधों का पालन नहीं करना बताया।

उन्होंने लिखा,'मैं पाकिस्तान क्रिकेट के फैन्स से माफी मांगता हूं, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे पीएसएल के बचे हुए दो मैचों से अपना नाम वापस लेना पड़ रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मेरे करार के तहत शामिल किये गये पेमेंट संबंधित अनुबंधों का सम्मान नही किया है जिसके बाद मुझे पीएसएल छोड़ना पड़ रहा है। मैं यहां पर पूरे समय तक रहा लेकिन पीएसएल अधिकारी मुझसे लगातार झूठ बोलते रहे हैं।'

बेहद शर्मनाक है पीसीबी का रवैया

बेहद शर्मनाक है पीसीबी का रवैया

जेम्स फॉक्नर ने आगे बात करते हुए साफ किया कि भले ही वो पूरा सीजन टीम के साथ उपलब्ध रहे और अपने करार का पालन किया लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने उनके झूठ बोलना जारी रखा और करार में गई शर्तों का पालन नहीं किया। फॉक्नर ने एक और ट्वीट में लिखा कि वह पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट वापस लाने में मदद करना चाहते थे, जहां पर बहुत सारा टैलेंट और जबरदस्त फैन्स हैं, लेकिन जिस तरह से पीएसएल और पीसीबी ने उनके साथ रवैया अपनाया है वह शर्मनाक है।

उन्होंने आगे कहा,'मुझे ऐसे खेल को छोड़कर जाने का बड़ा दुख है क्योंकि मैं पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के वापस लौटने में मदद करना चाहता था, पाकिस्तान में बहुत सारा युवा टैलेंट है तो वहीं पर फैन्स भी काफी जुनूनी हैं। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सुपर लीग ने जिस तरह से मेरे साथ बर्ताव किया है वो शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी मेरी बात समझेंगे।'

पांचवे पायदान पर काबिज है क्वेटा ग्लैडिएटर्स

पांचवे पायदान पर काबिज है क्वेटा ग्लैडिएटर्स

गौरतलब है कि मौजूदा प्वाइंटस टेबल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम पांचवे पायदान पर काबिज है, जिसे 9 मैचों में से सिर्फ 3 में ही जीत मिल सकी है। इसके चलते उसके पास 6 अंक मौजूद हैं और रन रेट नेगेटिव में -0.917 का है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स को अपना आखिरी मुकाबला अंकतालिका में सबसे नीच काबिज करांची किंग्स के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 20 फरवरी को खेलना है। आपको बता दें कि अपने आखिरी मुकाबले में ग्लैडिएटर्स की टीम को डिफेंडिंग चैम्पियन्स मुल्तान सुल्तान से 117 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+